Tuesday, March 31, 2026

KASGANJ NEWS महाशिवरात्रि को लेकर प्रशासन अलर्ट, भगवान वराह की नगरी सोरों में कांवड़ यात्रा मार्ग दुरुस्त कराने में जुटे कोतवाल

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: February 2, 2026

KASGANJ NEWS महाशिवरात्रि को लेकर प्रशासन अलर्ट, भगवान वराह की नगरी सोरों में कांवड़ यात्रा मार्ग दुरुस्त कराने में जुटे कोतवाल


सोरों (कासगंज) जागरण टुडे, कासगंज

भगवान वराह की नगरी सोरों में आगामी महाशिवरात्रि पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क और गंभीर नजर आ रहा है। विशेष रूप से कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए सोरों कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई है। कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसे ध्यान में रखते हुए कोतवाल जगदीश चंद्र स्वयं मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।

महाशिवरात्रि के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा जल लेकर कांवड़ यात्रा पर निकलते हैं। इसी को देखते हुए कांवड़ मार्गों की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए कोतवाल जगदीश चंद्र ने जेसीबी मशीन के माध्यम से खराब और जर्जर रास्तों को दुरुस्त कराया। कई स्थानों पर गड्ढों और ऊबड़-खाबड़ रास्तों के कारण कांवड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था, जिसे समय रहते सुधारा गया।



कोतवाल जगदीश चंद्र ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांवड़ियों को कांवड़ ले जाने में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी। पुलिस बल लगातार क्षेत्र में भ्रमण करेगा और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

इसके साथ ही महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस द्वारा अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था भी की जा रही है। प्रमुख मार्गों, चौराहों और गंगा घाटों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए भी विशेष प्लान तैयार किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो।

स्थानीय श्रद्धालुओं और कांवड़ियों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की है। उनका कहना है कि समय रहते मार्ग दुरुस्त होने से यात्रा में काफी सहूलियत मिलेगी और दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी। पुलिस और प्रशासन की सक्रियता से यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस वर्ष सोरों में महाशिवरात्रि और कांवड़ यात्रा पूरी तरह सुरक्षित, सुव्यवस्थित और श्रद्धा के माहौल में संपन्न होगी।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.