Tuesday, March 31, 2026

Kasganj News:सिढ़पुरा नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक बन्धुओं ने निकाली भव्य भगवा यात्रा,भगवान राम के चित्र अंकित ध्वज हाथों में लेकर लगाए जयघोष

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: February 5, 2026

Kasganj News:सिढ़पुरा नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक बन्धुओं ने निकाली भव्य भगवा यात्रा,भगवान राम के चित्र अंकित ध्वज हाथों में लेकर लगाए जयघोष

जागरण टुडे,कासगंज। सिढ़पुरा नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक बन्धुओं द्वारा भव्य भगवा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारम्भ कल्याण पार्क, अमांपुर मार्ग से हुआ, जहाँ से बड़ी संख्या में स्वयंसेवक बन्धु भगवा ध्वज हाथों में लेकर शामिल हुए। ध्वजों पर भगवान राम के चित्र अंकित थे और स्वयंसेवक जय श्रीराम,भारत माता की जय सहित विभिन्न धार्मिक नारों के साथ पूरे उत्साह से आगे चल रही डीजे गाड़ी के साथ बढ़ते रहे।

यात्रा अमांपुर मार्ग से प्रारम्भ होकर पुराने थाने वाली गली, सरायपट्टी, धुमरी मार्ग, पटियाली मार्ग तथा गंजडुंडवारा मार्ग से होते हुए एटा मार्ग स्थित ब्रज फार्म हाउस पहुँची, जहाँ यात्रा का समापन किया गया। पूरे मार्ग में यात्रा का स्वागत भी विभिन्न स्थानों पर किया गया और श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। कस्बा इंचार्ज उपनिरीक्षक अखिलेश सिंह, प्रदीप मलिक तथा नेत्रपाल सिंह पुलिस बल के साथ यात्रा मार्ग पर तैनात रहे और शांति व्यवस्था बनाए रखी।

भगवा यात्रा को लेकर नगर में धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा तथा बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति देखने को मिली। यात्रा में नगर खण्ड विस्तारक सुशील, सम्मी कपूर गुप्ता, पवन गुप्ता, मनोज गुप्ता, मनोज सोलंकी,ग्रीस पाण्डेय, नीलू उपाध्याय कमांडो,संजीव गुप्ता, कौशल,सचिन गुप्ता,पवन गुप्ता, प्रदीप मिश्रा, गौरव पाण्डेय, राजू शर्मा,प्रसांत दुवे,जयप्रकाश, गौरव गुप्ता,प्रवीण वर्मा आदि मौजूद रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.