Thursday, April 2, 2026

KASGANJ NEWS नगर खेल कुंभ में 1600 मीटर बालक दौड़ में जिनीत प्रथम, बालिका वर्ग में मुस्कान ने जीता स्वर्ण

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: February 5, 2026

KASGANJ NEWS नगर खेल कुंभ में 1600 मीटर बालक दौड़ में जिनीत प्रथम, बालिका वर्ग में मुस्कान ने जीता स्वर्ण


जागरण टुडे,पटियाली

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई पटियाली के तत्वावधान में आयोजित नगर खेल कुंभ के अंतर्गत दौड़ प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नगर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए कुल 75 छात्र एवं 35 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना और छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना रहा।



दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन दो वर्गों में किया गया। बालक वर्ग की 1600 मीटर दौड़ में नगला भवानी निवासी जिनीत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बंगसनगर के विकास यादव द्वितीय तथा नगला टीका के मुकेश तृतीय स्थान पर रहे।

बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में श्री भागवत राष्ट्रीय इंटर कॉलेज की छात्रा मुस्कान ने प्रथम स्थान हासिल किया। देवकी ने द्वितीय एवं सृष्टि ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री भागवत राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य योगेश कुलश्रेष्ठ उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं प्रतिभाओं को निखारने का सशक्त माध्यम हैं। साथ ही ये आयोजन युवाओं को नशा और सामाजिक कुरीतियों से दूर रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


दौड़ प्रतियोगिता के संयोजक रीतेश कुमार उर्फ दीपू ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का आधार हैं। खेलों से न केवल शारीरिक क्षमता बढ़ती है, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का भी विकास होता है।

प्रतियोगिता के समापन पर आयोजकों द्वारा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभाग प्रमुख सौरभ दीक्षित, तहसील संयोजक अम्बुज द्विवेदी, नगर बौद्धिक प्रमुख ओमकार दीक्षित, मंडल महामंत्री भाजपा अवधेश पाण्डेय, देवेश यादव, सिद्धार्थ बाजपेई, विमलेश चौहान, राधिका अवस्थी, नवाब अली सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.