Saturday, April 4, 2026

मथुरा में सुरक्षा कर्मियों के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: February 6, 2026

मथुरा में सुरक्षा कर्मियों के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर

जागरण टुडे, मथुरा

जनपद मथुरा के ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर है। जिला विकास अधिकारी गरिमा खरे ने बताया कि जीडीएक्स सिक्योरिटी, नोएडा द्वारा मथुरा जनपद के विभिन्न विकास खंड परिसरों में सुरक्षा कर्मियों के पदों पर भर्ती हेतु पंजीयन शिविर आयोजित किए जाएंगे।

इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को सुरक्षा सेवाओं के क्षेत्र में प्रशिक्षित कर स्थायी रोजगार उपलब्ध कराना है। शिविरों के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के बाद विभिन्न स्थानों पर नियुक्ति दी जाएगी। यह अभियान युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

जिला विकास अधिकारी के अनुसार, सिक्योरिटी गार्ड पद के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की आयु 19 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही न्यूनतम कद 168 सेंटीमीटर और वजन 55 किलोग्राम होना अनिवार्य है। वहीं, सुपरवाइजर पद के लिए 12वीं पास, कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान और आयु सीमा 21 से 45 वर्ष तय की गई है। पंजीयन शिविरों का आयोजन सुबह 11 से शाम 4 बजे तक किया जाएगा।

जिला प्रशासन ने पात्र युवाओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं। यह योजना न केवल रोजगार उपलब्ध कराएगी, बल्कि युवाओं को सुरक्षा सेवाओं के क्षेत्र में एक स्थिर भविष्य भी प्रदान करेगी।

किस तारीख को कहां लगेगा शिविर 

10 फरवरी को विकास खंड परिसर फरह, 11 फरवरी बल्देव, 12 फरवरी नंदगांव, 13 फरवरी छाता, 16 फरवरी गोवर्धन, 17 फरवरी मांट, 18 फरवरी नौहझील, 19 फरवरी राया, 20 फरवरी चौमुहा और 21 फरवरी को विकास खंड परिसर मथुरा में पंजीयन शिविर आयोजित होगा।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.