Tuesday, March 31, 2026

KASGANJ NEWS:सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण के समापन पर नवनियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को प्रमाण पत्र वितरित

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: February 9, 2026

KASGANJ NEWS:सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण के समापन पर नवनियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को प्रमाण पत्र वितरित

जागरण टुडे,कासगंज। जिला ग्राम्य विकास संस्थान, कासगंज में नवनियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को सम्पन्न हो गया। प्रशिक्षण के समापन अवसर पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं प्रशिक्षण किट वितरित की गईं।

इस प्रशिक्षण में सिढ़पुरा एवं अमांपुर ब्लॉक की कुल 45 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला प्रशिक्षण अधिकारी संत प्रकाश सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर शिवानी पुंढीर, अरविंद सक्सेना एवं मोनिका बशिष्ठ ने विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। वहीं प्रशिक्षण सहायक दशरथ सिंह, कम्प्यूटर ऑपरेटर शिवम सिंह तथा आंकिक हर्ष अग्रवाल ने प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

समापन सत्र में प्रशिक्षुओं को विभागीय योजनाओं के प्रभावी संचालन, पोषण एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि वे अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर सेवाएं प्रदान कर सकें।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.