Tuesday, March 31, 2026

KASGANJ NEWS:हार-जीत की बाजी पड़ गई भारी, पुलिस ने छापा मार 11 जुआरी रंगे हाथ पकड़े,₹29,090 नकदी,2 बाइक व 10 मोबाइल बरामद

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: February 10, 2026

KASGANJ NEWS:हार-जीत की बाजी पड़ गई भारी, पुलिस ने छापा मार 11 जुआरी रंगे हाथ पकड़े,₹29,090 नकदी,2 बाइक व 10 मोबाइल बरामद

जागरण टुडे,कासगंज। जनपद में अवैध जुए के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सहावर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹29,090 नकद, 2 मोटरसाइकिल, 10 मोबाइल फोन तथा 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं।


पुलिस अधीक्षक कासगंज अंकिता शर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के पर्यवेक्षण में जनपदभर में अवैध जुआ के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी सहावर शाहिदा नसरीन के नेतृत्व में थाना सहावर पुलिस ने 10 फरवरी 2026 को ग्राम लखमीपुर दीपपुर स्थित एक मकान पर छापा मारा। यहां कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे थे, जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर रंगे हाथ पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में आकाश कुमार, देवेन्द्र, रामपाल, अनुज, महाराज सिंह, प्रमोद कुमार, शिशुपाल, रवि, बन्टू, रूपेन्द्र व रिंकू शामिल हैं। सभी अलग-अलग थाना क्षेत्रों के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस ने गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना सहावर में मु0अ0सं0 43/2026 धारा 3/4 उ0प्र0 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई को थाना सहावर के प्रभारी निरीक्षक विजेन्द्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध जुआ व अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.