Tuesday, March 31, 2026

KASGANJ NEWS:कांवड़ यात्रा ड्यूटी में तैनात रिक्रूट आरक्षियो का मानवीय चेहरा, वृद्धा की मदद कर लौटाया खोया मोबाइल

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: February 11, 2026

KASGANJ NEWS:कांवड़ यात्रा ड्यूटी में तैनात रिक्रूट आरक्षियो का मानवीय चेहरा, वृद्धा की मदद कर लौटाया खोया मोबाइल

जागरण टुडे,कासगंज। महाशिवरात्रि पर्व एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जनपद में शान्ति व कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए कासगंज पुलिस लगातार मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के पर्यवेक्षण में प्रशिक्षणार्थी रिक्रूट आरक्षियों की व्यवहारिक प्रशिक्षण ड्यूटी जनपद के विभिन्न कांवड़ यात्रा मार्गों पर लगाई गई है।

इसी क्रम में ड्यूटी के दौरान रिक्रूट आरक्षी विनय कुमार भड़ाना ने सेवा भाव का परिचय देते हुए मानवता की मिसाल पेश की। गंगा स्नान के लिए आई एक वृद्धा काफी समय से सड़क पार करने के इंतजार में खड़ी थी। यातायात के अत्यधिक दबाव के बीच वृद्धा असहाय दिखाई दी, जिस पर तत्परता दिखाते हुए रिक्रूट आरक्षी ने उन्हें सुरक्षित सड़क पार कराई। वृद्धा ने भावुक होकर पुलिसकर्मी को आशीर्वाद दिया।


वहीं दूसरी ओर ड्यूटी पर तैनात रिक्रूट आरक्षी मौहम्मद साजिद को सड़क पर एक मोबाइल फोन पड़ा मिला। उन्होंने ईमानदारी का परिचय देते हुए मोबाइल स्वामी की तलाश की और संपर्क स्थापित कर फोन सुरक्षित उसके मालिक को सुपुर्द कर दिया। अपना खोया मोबाइल वापस पाकर स्वामी ने कासगंज पुलिस का आभार व्यक्त किया।


कांवड़ यात्रा जैसे विशाल धार्मिक आयोजन में सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं से परिपूर्ण इन कार्यों की आमजन द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है। कासगंज पुलिस का “आपकी सेवा, संकल्प हमारा” का ध्येय वाक्य इन सराहनीय कार्यों में स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रहा है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.