Tuesday, March 31, 2026

KASGANJ NEWS:“गंजडुंडवारा कन्या विद्यालय में प्रस्तावित टीन शेड निर्माण पर बवाल — इंटर मान्यता की जंग के बीच महिला आयोग सदस्य रेनू गौड़ का कड़ा विरोध, बोलीं: बना तो तुड़वाया जाएगा, बेटियों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं”

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: February 12, 2026

KASGANJ NEWS:“गंजडुंडवारा कन्या विद्यालय में प्रस्तावित टीन शेड निर्माण पर बवाल — इंटर मान्यता की जंग के बीच महिला आयोग सदस्य रेनू गौड़ का कड़ा विरोध, बोलीं: बना तो तुड़वाया जाएगा, बेटियों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं”

जागरण टुडे,कासगंज(उदित विजयवर्गीय)।कस्बा गंजडुंडवारा के सुदामापुरी रोड स्थित नगर पालिका कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। विद्यालय को 12वीं कक्षा तक मान्यता दिलाने की मांग को लंबे समय से जोर-शोर से उठा रहीं उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने अब विद्यालय परिसर में प्रस्तावित टीन शेड निर्माण पर कड़ा विरोध जताया है।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि विद्यालय परिसर शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए है, न कि नगर पालिका का भंडारण गृह बनाने के लिए।

आपको बता दे कि महिला आयोज की सदस्य रेनू गौड़ सुदामापुरी रोड स्थित कन्या विद्यालय का निरक्षण कर इंटरमीडिएट मान्यता संबंधी फाइल पूर्व में ही जिलाधिकारी प्रणय सिंह को सौंप चुकी हैं और इस दिशा में लगातार प्रयासरत हैं। इसी बीच करीब 20 लाख रुपये से अधिक लागत से सफाई उपकरण रखने हेतु टीन शेड बनाए जाने का प्रस्ताव सामने आने पर उन्होंने कड़ी आपत्ति जताई।

रेनू गौड़ ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि टीन शेड का निर्माण कराया गया तो वह मामले को शासन स्तर तक उठाकर निर्माण को तुड़वाने तक की कार्रवाई करवाने से पीछे नहीं हटेंगी। उनका कहना है कि विद्यालय प्रांगण में केवल शिक्षा संबंधी निर्माण ही होना चाहिए।

विद्यालय की स्थिति पर जताई चिंता

उन्होंने विद्यालय की वर्तमान शैक्षिक व भौतिक स्थिति पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की है। वैसे जानकारी के अनुसार यह विद्यालय वर्ष 1969 से हाईस्कूल स्तर तक मान्यता प्राप्त है और वर्तमान में इंटरमीडिएट संचालन के लिए लगभग सभी आवश्यक मानकों को पूरा करता है।

विद्यालय में पर्याप्त कक्षाएं, शिक्षण ढांचा और मूलभूत व्यवस्थाएं पहले से उपलब्ध हैं। अब केवल जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कार्यालय से औपचारिक मान्यता मिलना शेष है, जिसके लिए महिला आयोग की सदस्य लगातार प्रयासरत हैं।

“बेटियों का भविष्य सर्वोच्च प्राथमिकता”

रेनू गौड़ ने स्क स्पष्ट कहा है कि क्षेत्र की बेटियों का भविष्य उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। विधालय को 12वीं तक मान्यता मिलने से आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की सैकड़ों बेटियों को इंटरमीडिएट तक शिक्षा प्राप्त करने में बड़ी सुविधा होगी। इससे न केवल छात्राओं का भविष्य सुरक्षित होगा बल्कि पूरे क्षेत्र का शैक्षिक स्तर भी मजबूत होगा।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.