Tuesday, March 31, 2026

KASGANJ NEWS गौरी ने अपने पति की लापता के लिए एसपी से लगाई गुहार, छह फरवरी से हैं लापता

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: February 12, 2026

KASGANJ NEWS गौरी ने अपने पति की लापता के लिए एसपी से लगाई गुहार, छह फरवरी से हैं लापता


जागरण टुडे, कासगंज

जनपद के गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के गांव बहोरनपुर निवासी गौरी पत्नी प्रदीप कुमार ने अपने लापता पति की तलाश के लिए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा से गुहार लगाई है। बुधवार को वह एसपी कार्यालय पहुंचीं और पति की सकुशल बरामदगी की मांग करते हुए प्रार्थना पत्र सौंपा।

गौरी ने बताया कि उनके पति प्रदीप कुमार हरियाणा के फरीदाबाद में मजदूरी का कार्य करते थे। छह फरवरी की रात करीब साढ़े नौ बजे उनकी अंतिम बार फोन पर बात हुई थी। यह बातचीत मोबाइल नंबर 6396114729 से हुई थी। इसके बाद से उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ बता रहा है। कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

परिजनों ने अपने स्तर से भी फरीदाबाद और आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदीप का कोई सुराग नहीं लग सका। चिंतित परिजनों ने गंजडुंडवारा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके बावजूद अभी तक पुलिस को कोई ठोस सफलता नहीं मिली है।

गौरी का कहना है कि परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर है और पति के अचानक लापता हो जाने से पूरे परिवार पर संकट आ गया है। उन्होंने एसपी से अनुरोध किया है कि मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाकर कॉल डिटेल खंगाली जाए और जल्द से जल्द उनके पति का पता लगाया जाए।

एसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देने के बाद उन्हें मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। परिजन अब पुलिस कार्रवाई और सकारात्मक परिणाम की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.