Tuesday, March 31, 2026

KASGANJ NEWS सेंट केएम इंटर कॉलेज में भावपूर्ण विदाई समारोह, जूनियर्स ने सीनियर्स को नम आंखों से किया विदा

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: February 13, 2026

KASGANJ NEWS सेंट केएम इंटर कॉलेज में भावपूर्ण विदाई समारोह, जूनियर्स ने सीनियर्स को नम आंखों से किया विदा

जागरण टुडे,  राहुल गुप्ता, पटियाली


नगर के बाईपास रोड स्थित सेंट केएम इंटर कॉलेज में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया। विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स का तिलक लगाकर, पुष्प भेंट कर और शुभकामनाएं देकर आत्मीय स्वागत किया। पूरे परिसर में उत्साह, भावुकता और अपनत्व का विशेष माहौल देखने को मिला।



कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक श्याम किशोर गौर ने की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा प्राप्त करने का स्थान नहीं, बल्कि संस्कारों का मंदिर भी है। यहां विद्यार्थियों को ज्ञान के साथ-साथ जीवन मूल्यों की शिक्षा भी दी जाती है। उन्होंने छात्रों को अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच को जीवन में अपनाने की प्रेरणा देते हुए आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दीं।



मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अंग्रेजी विषय के प्रवक्ता मुकेश कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता का मूल मंत्र आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास है। उन्होंने छात्रों को समय का सदुपयोग करने, लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य बनाए रखने की सलाह दी।

मुख्य वक्ता गणित विषय के प्रवक्ता अजीम अख्तर ने जीवन को गणित से जोड़ते हुए कहा कि जैसे गणित के हर प्रश्न का समाधान संभव होता है, वैसे ही जीवन की हर चुनौती का हल भी मेहनत और संयम से निकाला जा सकता है। उनके प्रेरणादायक विचारों ने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शोभित सिंह चौहान, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया और सीनियर्स ने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यालय के प्रति आभार व्यक्त किया। विदाई के इस अवसर पर कई विद्यार्थियों की आंखें नम हो गईं, लेकिन भविष्य के उज्ज्वल सपनों के साथ सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.