Tuesday, March 31, 2026

Bareilly News: लखनऊ की घटना के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: February 19, 2026

Bareilly News: लखनऊ की घटना के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह

जागरण टुडे, बरेली

गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी और महानगर कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त रूप से गांधी प्रतिमा स्थल पर शांतिपूर्ण सत्याग्रह आयोजित कर प्रदेश सरकार के कथित दमनात्मक रवैये के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने 17 फरवरी 2026 को लखनऊ में विधानसभा घेराव के दौरान हुए घटनाक्रम की कड़ी निंदा की।

यह भी पढ़ें: नौकरी की तलाश में निकली थी मीना, कैंटर ने जान ले ली

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि विधानसभा घेराव के दौरान शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने बल प्रयोग किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के घायल होने की सूचना भी सामने आई, जिसकी जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी ने तीखी आलोचना की है।

जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी और महानगर अध्यक्ष दिनेश दददा एडवोकेट ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक देश में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक और राजनीतिक दल का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए बल प्रयोग करना लोकतंत्र की मूल भावना के विपरीत है। नेताओं ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी अन्याय और दमन के खिलाफ हमेशा गांधीवादी विचारधारा पर चलते हुए संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी।

सत्याग्रह के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार को यह संदेश देने का प्रयास किया कि वे जनहित के मुद्दों पर पीछे हटने वाले नहीं हैं। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सत्याग्रह का समापन किया।

इस अवसर पर प्रेम प्रकाश अग्रवाल, पंडित राज शर्मा (प्रवक्ता), देवेंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, हरीश गंगवार, विनोद कुमार, सतीश चंद्रा, सुरेश कुमार, मनोज शर्मा, प्रवीण मिश्रा, योगेश जायसवाल, नारायण सिंह, जाहिद अली, जगदीश शरण, सफदर अली बुखारी, कमरुद्दीन सैफी, मुजम्मिल हुसैन, संजीव अग्रवाल, अमजद मामू, आशीष रुस्तम, उल्फत कठेरिया और ब्रह्मानंद गांधी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.