Thursday, April 2, 2026

Bareilly news : रामपुर में भीषण सड़क हादसा: चुरई दलपतपुर निवासी ओमकार प्रजापति की मौत, परिवार में मचा कोहराम

लेखक: Omkar Gangwar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: February 19, 2026

Bareilly news : रामपुर में भीषण सड़क हादसा: चुरई दलपतपुर निवासी ओमकार प्रजापति की मौत, परिवार में मचा कोहराम

गोद भराई कार्यक्रम में जा रहे थे, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की हुई दर्दनाक मौत

जागरण टुडे,मीरगंज (बरेली)

जनपद रामपुर के मिलक-विलासपुर मार्ग पर गांव सिहारी के पास गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में मीरगंज निवासी ओमकार प्रजापति (45) की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार जनपद बरेली के मीरगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव चुरई दलपतपुर हाल निवासी मोहल्ला राजेंद्र नगर कस्बा मीरगंज के रहने वाले ओमकार प्रजापति कस्बे में विद्युत उपखंड गेट के पास एक खोखे में बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, चाय और मूंगफली बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।


बताया जाता है कि गुरुवार दोपहर बाद ओमकार अपने ममेरे भाई के साथ बाइक से किसी गांव में गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान मिलक तहसील क्षेत्र के विलासपुर रोड पर सिहारी गांव के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और ओमकार गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने घायल ओमकार को तत्काल मिलक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर हालत में बरेली के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ओमकार की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपने पीछे पत्नी, तीन अविवाहित बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.