Tuesday, March 31, 2026

KASGANJ NEWS अलीगढ़ में पश्चिमी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी सभा की बैठक सम्पन्न, कासगंज के जिला अध्यक्ष राजकुमार जाखेटिया सम्मानित

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: February 23, 2026

KASGANJ NEWS अलीगढ़ में पश्चिमी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी सभा की बैठक सम्पन्न, कासगंज के जिला अध्यक्ष राजकुमार जाखेटिया सम्मानित


जागरण टुडे, कासगंज।

अलीगढ़ में  रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी सभा की महत्वपूर्ण बैठक शगुन वेंकट हॉल में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता  राकेश मोहता ने की। कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से आए समाज के पदाधिकारियों और गणमान्य सदस्यों ने सहभागिता कर संगठनात्मक मजबूती, सामाजिक एकजुटता और समाज की घटती जनसंख्या जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा की।


बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में महासभा के उपाध्यक्ष  विनीत केला उपस्थित रहे। उन्होंने समाज द्वारा संचालित फ्लैगशिप योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने पर जोर दिया। साथ ही समाज की नई पीढ़ी को जोड़ने और सामाजिक सरोकारों को मजबूत करने की आवश्यकता बताई। सभा के कोषाध्यक्ष  नवनीत माहेश्वरी ने आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया।


कार्यक्रम में  राजेंद्र माहेश्वरी (मथुरा), राजकुमार जाखेटिया (कासगंज), के.के. माहेश्वरी (बरेली),  प्रमोद केला (मेरठ), रामकुमार सादानी (अलीगढ़), संजीव गोदानी (अलीगढ़),  अभय माहेश्वरी (अलीगढ़), मनोज दुजारी (आगरा),  शिवकुमार माहेश्वरी (बिजनौर), सुशील माहेश्वरी (गाजियाबाद) तथा  अजय कुमार माहेश्वरी (मोदीनगर) सहित अनेक पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए। संचालन प्रदेश मंत्री सुभाष चंद्र बाहेती ने किया।


बैठक के दौरान जिला माहेश्वरी सभा कासगंज के जिला अध्यक्ष राजकुमार जाखेटिया को समाज में उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रतीक चिन्ह एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। उनके साथ उपाध्यक्ष महेंद्र चाडक, कोषाध्यक्ष अरविंद कावरा, अनिल माहेश्वरी और विनय कुमार माहेश्वरी को भी सम्मानित किया गया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद जिला अध्यक्ष राजकुमार जाखेटिया ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया। बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 17 जिलों से समाज बंधुओं ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.