Tuesday, March 31, 2026

अब बचना मुश्किल: पटियाली सीओ की पहल पर सुन्नगढ़ी तिराहे पर लगा CCTV कैमरा, अब हर गतिविधि होगी रिकॉर्ड

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: February 23, 2026

अब बचना मुश्किल: पटियाली सीओ की पहल पर सुन्नगढ़ी तिराहे पर लगा CCTV कैमरा, अब हर गतिविधि होगी रिकॉर्ड

जागरण टुडे, कासगंज(उदित विजयवर्गीय)

गंजडुंडवारा (कासगंज)। कोतवाली क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से संदीप वर्मा की पहल पर कस्बे के प्रमुख स्थानों पर हाई-रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इसी क्रम में सुनगढ़ी तिराहे पर आधुनिक सीसीटीवी कैमरा स्थापित किया गया है।


सहावर रोड स्थित सवीना कॉम्पलेक्स के समीप लगाए गए इस अत्याधुनिक कैमरे की विशेषता यह है कि यह तिराहे से जुड़े तीनों प्रमुख मार्गों पर एक साथ लगभग 300 मीटर से अधिक क्षेत्र में प्रभावी निगरानी रखने में सक्षम है। इससे आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और गतिविधियों पर पुलिस की नजर अब और अधिक पैनी हो गई है।


सीओ संदीप वर्मा ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे अपराध नियंत्रण में बेहद सहायक सिद्ध होते हैं। किसी भी घटना की स्थिति में कैमरों की फुटेज महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में कार्य करती है, जिससे अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी में तेजी आती है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था हर छोटी-बड़ी घटना एवं अपराधियों पर कड़ी नजर रखने में भी सहायक रहेगी।

सीओ संदीप वर्मा के अनुसार, कैमरे की 24 घंटे निगरानी की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर फुटेज का तत्काल विश्लेषण कर कार्रवाई की जाएगी। इस पहल में स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों का भी सराहनीय सहयोग रहा है। सीओ ने उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपील की है कि वे अपने प्रतिष्ठानों, दुकानों और संस्थानों पर भी सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवाएं, ताकि पूरे क्षेत्र में सुरक्षा का सशक्त नेटवर्क तैयार किया जा सके।

स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि इस कदम से कस्बे में सुरक्षा को लेकर विश्वास और संतोष का माहौल बना है तथा असामाजिक तत्वों में भय व्याप्त हुआ है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.