Tuesday, March 31, 2026

KASGANJ NEWS कासगंज में तीन वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, मकान मालिक पर गंभीर आरोप; पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: February 23, 2026

KASGANJ NEWS कासगंज में तीन वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, मकान मालिक पर गंभीर आरोप; पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

  जागरण टुडे,कासगंज।

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में तीन वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की हृदयविदारक घटना सामने आई है। इस मामले में मकान मालिक बंटी पुत्र भूदेव (उम्र करीब 40 वर्ष) पर आरोप लगाया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है।



जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्ची का परिवार आरोपी के मकान में किराए पर रहता है। घटना के समय बच्ची घर में अकेली थी, जबकि उसकी मां काम पर गई हुई थी। आरोप है कि इसी दौरान बंटी बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने मकान की दूसरी मंजिल पर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया।


जब बच्ची की मां काम से वापस लौटी तो उसने बच्ची को रोते हुए पाया। पूछने पर बच्ची ने अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी। यह सुनकर मां के होश उड़ गए और उन्होंने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वही घटना स्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम भी साक्ष्य एकत्रित कर रही है 

घटना की गंभीरता को देखते अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार और सीओ आंचल चौहन कोतवाली में पहुंची पुलिस को मुकदमा दर्ज कर बच्ची का चिकित्सीय परीक्षण कर मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.