Tuesday, March 31, 2026

KASGANJ NEWS ढोलना पुलिस ने गैंगस्टर गब्बर की स्कॉर्पियो जब्त की

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: February 24, 2026

KASGANJ NEWS  ढोलना पुलिस ने गैंगस्टर गब्बर की स्कॉर्पियो जब्त की

जागरण टुडे,कासगंज

जनपद के कासगंज में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ढोलना कोतवाली पुलिस ने मंगलवार दोपहर करीब एक बजे बड़ी कार्रवाई की जानकारी दी। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत एक आरोपी की चल संपत्ति को जब्त कर लिया है।


पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम अखिलेश वर्मा उर्फ अखिलेश प्रताप सिंह उर्फ एपीएस उर्फ गब्बर है, जो गढ़ी अड्डा स्थित दुर्गा कॉलोनी का निवासी बताया गया है। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में विभिन्न आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित चल रहा था। पुलिस द्वारा की गई जांच में सामने आया कि आरोपी ने आपराधिक गतिविधियों के माध्यम से अवैध रूप से संपत्ति अर्जित की थी।

पुलिस ने आरोपी के स्वामित्व वाली स्कॉर्पियो कार को जब्त कर लिया। प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी करते हुए वाहन को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गैंगस्टर एक्ट के तहत अपराध से अर्जित संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि अपराधियों की आर्थिक कमर तोड़ी जा सके।

थाना प्रभारी ने बताया कि जनपद में अपराध नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे अपराधियों की पहचान कर उनकी अवैध संपत्तियों को चिह्नित किया जा रहा है। भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने से कानून व्यवस्था मजबूत होगी और आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़ेगी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध रूप से अर्जित की गई किसी भी संपत्ति को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के दायरे में रहकर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.