Tuesday, March 31, 2026

Badaun News : राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सालारपुर में 27 फरवरी को वृहद रोजगार मेला

लेखक: Vikas Srivastav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: February 25, 2026

Badaun News : राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सालारपुर में 27 फरवरी को वृहद रोजगार मेला

जागरण टुडे,बदायूं

युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा 27 फरवरी 2026 को प्रातः 9:00 बजे से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सालारपुर बदायूँ परिसर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में होगा।

रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 50 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी और विभिन्न पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक एवं स्नातकोत्तर उत्तीर्ण 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी इस मेले में भाग ले सकते हैं। लगभग 3000 अभ्यर्थियों की उपस्थिति संभावित है, जिससे यह आयोजन जिले का एक महत्वपूर्ण रोजगार मंच साबित होगा।

जिला मजिस्ट्रेट अवनीश राय ने मेले के सफल आयोजन के लिए विभिन्न अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) बदायूँ को यातायात, पार्किंग और भीड़ नियंत्रण हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी बदायूँ को कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी दी गई है।

मुख्य चिकित्साधिकारी बदायूँ को चिकित्सकों की टीम एवं एक एम्बुलेंस सहित आकस्मिक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। अग्निशमन अधिकारी को अग्नि सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी एवं नगर पालिका परिषद बदायूँ को साफ-सफाई, मोबाइल शौचालय और पेयजल टैंकर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रधानाचार्य आईटीआई एवं जिला सेवायोजन अधिकारी को सभी विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर रोजगार मेले को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.