Tuesday, March 31, 2026

KASGANJ:पटियाली सीओ की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आज, शांति और सौहार्द पर होगा मंथन, गंजडुंडवारा कोतवाली प्रभारी ने सहभागिता की अपील

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: February 27, 2026

KASGANJ:पटियाली सीओ की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आज, शांति और सौहार्द पर होगा मंथन, गंजडुंडवारा कोतवाली प्रभारी ने सहभागिता की अपील

जागरण टुडे, कासगंज(उदित विजयवर्गीय)

गंजडुंडवारा (कासगंज)। आगामी त्योहारों को सकुशल और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दोपहर 2:00 बजे थाना परिसर में पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता पटियाली के क्षेत्राधिकारी संदीप वर्मा द्वारा की जाएगी।

बैठक में नगर व ग्रामीण क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं, व्यापारी नेताओं, जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। प्रशासन की ओर से कानून-व्यवस्था को लेकर विस्तृत रणनीति साझा की जाएगी, वहीं आमजन से सुझाव भी लिए जाएंगे।

बैठक के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों पर प्रभावी नियंत्रण, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भ्रामक पोस्ट की निगरानी, जुलूस मार्ग, डीजे संचालन की समय सीमा, तथा त्योहारों के दौरान आपसी भाईचारा कायम रखने जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से मंथन होगा।

कोतवाली प्रभारी राधेश्याम ने गंजडुंडवारा क्षेत्र के सभी सम्मानित एवं सम्भ्रांत नागरिकों से समय से उपस्थित होकर बैठक में सहभागिता करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन और जनता के आपसी समन्वय से ही क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द कायम रखा जा सकता है।

प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि त्योहार खुशियों और भाईचारे का प्रतीक हैं, इन्हें सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जाए। किसी भी प्रकार की अफवाह, अराजकता या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.