Tuesday, March 31, 2026

Bareilly News : राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज में एनएसएस शिविर का समापन, नुक्कड़ नाटक से संविधान का संदेश

लेखक: Omkar Gangwar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: February 27, 2026

Bareilly News : राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज में एनएसएस शिविर का समापन, नुक्कड़ नाटक से संविधान का संदेश

जागरण टुडे,मीरगंज (बरेली)

बरेली जनपद के मीरगंज में संचालित राजेंद्र प्रसाद डिग्री {पी जी ) कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह उत्साह और जागरूकता के संदेश के साथ संपन्न हुआ। शिविर के अंतिम दिन स्वयंसेवकों ने संविधान में निहित अधिकारों और कर्तव्यों के महत्व को दर्शाने के लिए नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया, जिसने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वयंसेवकों ने बताया कि भारतीय संविधान नागरिकों को अनेक अधिकार प्रदान करता है, साथ ही उनके कर्तव्यों का पालन करना भी उतना ही आवश्यक है। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और आम लोगों को संविधान के प्रति जागरूक करना रहा।

इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बी. के. प्रधान ने कहा कि संविधान हमारे देश की मूल आधारशिला है और हर नागरिक को इसके महत्व को समझना चाहिए। उन्होंने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी बहुत जरूरी है।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एस. के. सिंह ने भी स्वयंसेवकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि एनएसएस का यह विशेष शिविर बेहद सफल रहा और विद्यार्थियों ने इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने युवाओं को आगे भी समाज सेवा और जनजागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया।

समापन अवसर पर डॉ. बी. के. प्रधान ने सभी प्रतिभागियों, स्वयंसेवकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस तरह के शिविरों का आयोजन किया जाता रहेगा, ताकि युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित हो सके।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.