Tuesday, March 31, 2026

KASGANJ NEWS एमवीएम पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना होली महोत्सव, बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने जीता सबका दिल

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: February 28, 2026

KASGANJ NEWS एमवीएम पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना होली महोत्सव, बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने जीता सबका दिल

जागरण टुडे,कासगंज।

कमला मार्केट स्थित एमवीएम पब्लिक स्कूल में होली महोत्सव हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर रंगों, संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदे की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके बाद बच्चों ने एक से बढ़कर एक आकर्षक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।


कार्यक्रम में कान्हा के रूप में सजे छात्र गर्वित ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। वहीं राधा की भूमिका में छात्रा इशिका सक्सेना ने शानदार अभिनय और भावपूर्ण नृत्य से अभिभावकों और शिक्षकों का दिल जीत लिया। छोटे-छोटे बच्चों की रंग-बिरंगी वेशभूषा और उत्साहपूर्ण भागीदारी ने माहौल को और भी आनंदमय बना दिया। विद्यालय परिसर में उपस्थित अभिभावक अपने बच्चों की प्रस्तुतियां देखकर भावुक और गौरवान्वित नजर आए।


इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र भारद्वाज ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए होली पर्व की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने बच्चों को सुरक्षित एवं पर्यावरण-अनुकूल होली मनाने का संदेश देते हुए जल संरक्षण और प्राकृतिक रंगों के प्रयोग पर जोर दिया।

विद्यालय प्रबंधक आयुष भारद्वाज ने भी बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में राधा रानी, अनीशा, बेबी, दीपक, निखिल, निकेता, वैष्णवी, प्रियांशी, देवांश भारद्वाज सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.