Tuesday, March 31, 2026

मथुरा में निकला मिलेट्स रोड शो, सीडीओ ने दिखाई हरी झंडी

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: February 28, 2026

मथुरा में निकला मिलेट्स रोड शो, सीडीओ ने दिखाई हरी झंडी

जागरण टुडे, मथुरा

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन योजना के तहत जनपद स्तरीय मिलेट्स रोड शो का आयोजन किया गया। यह जागरूकता रैली जवाहर बाग से आरंभ होकर राजीव भवन होते हुए उप कृषि निदेशक कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। रैली को मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


इस अवसर पर उप निदेशक (भूमि संरक्षण) आगरा मंडल नीरज राम, जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार सिंह, कृषि विज्ञान केन्द्र प्रभारी डॉ. वाईके शर्मा, जिला उद्यान अधिकारी मनोज चतुर्वेदी, विषय वस्तु विशेषज्ञ सुशील कुमार गौतम और सलाहकार हरेंद्र सिंह सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता ने बताया  कि रोड शो का उद्देश्य जनपद में मोटे अनाजों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। मिलेट्स जैसे बाजरा, ज्वार, कोदो, रागी, कुटकी, चैना और काकुन कम पानी और कम उर्वरक में तैयार होने वाली फसलें हैं। बदलते जलवायु परिदृश्य में ये फसलें किसानों के लिए लाभकारी विकल्प साबित हो रही हैं। इन फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य अन्य फसलों की तुलना में बेहतर है, जिससे किसानों की आय में वृद्धि संभव है।


स्वास्थ्य की दृष्टिकोण से मिलेट्स अत्यंत लाभकारी हैं। इनके नियमित सेवन से उच्च रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। इनमें प्रचुर पोषण तत्व पाए जाते हैं। मिलेट्स रोड शो के जरिए न केवल किसानों को आधुनिक एवं टिकाऊ खेती के लिए प्रेरित किया गया, बल्कि नई पीढ़ी को भी स्वस्थ आहार और पोषण के महत्व से जोड़ने की कोशिश की गई। 

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.