Tuesday, March 31, 2026

KASGANJ:नशे के कारोबार पर गंजडुंडवारा पुलिस का बड़ा प्रहार, 1065 ग्राम डायजापाम के साथ तीन तस्कर दबोचे

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: March 1, 2026

KASGANJ:नशे के कारोबार पर गंजडुंडवारा पुलिस का बड़ा प्रहार, 1065 ग्राम डायजापाम के साथ तीन तस्कर दबोचे

जागरण टुडे, कासगंज(उदित विजयवर्गीय)

गंजडुंडवारा। जनपद में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। क्यों कि कासगंज की थाना गंजडुंडवारा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 1065 ग्राम अवैध नशीला पाउडर (डायजापाम) के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के पर्यवेक्षण में की गई। क्षेत्राधिकारी संदीप वर्मा के नेतृत्व में 01 मार्च को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान थाना गंजडुण्डवारा पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को धर दबोचा।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में धर्म सिंह पुत्र जगदीश, निवासी मोहल्ला मालियान, थाना राजा का रामपुर, जनपद एटा, अर्जुन पुत्र रामदास, निवासी मोहल्ला बीच थौक, कस्बा भरगैन, थाना पटियाली, जनपद कासगंज व राहुल पुत्र जगदीश, निवासी मोहल्ला मालियान, थाना राजा का रामपुर, जनपद एटा के कब्जे से कुल 1065 ग्राम अवैध नशीला पाउडर डायजापाम बरामद किया गया है।

वही बरामदगी के आधार पर थाना गंजडुण्डवारा में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आरोपियों को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

मुख्य आरोपी पर पहले से मुकदमा दर्ज

मुख्य अभियुक्त धर्म सिंह के विरुद्ध पूर्व में भी थाना राजा का रामपुर, जनपद एटा में मु0अ0सं0 99/25 धारा 115(2)/352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है, जिससे उसके आपराधिक इतिहास की पुष्टि होती है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस पूरी कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम मय पुलिस टीम, थाना गंजडुण्डवारा द्वारा अंजाम दिया गया। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने स्पष्ट कहा कि जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध गतिविधियों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। 

वही पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.