Tuesday, March 31, 2026

Badaun News : रिजर्व पुलिस लाइन बदायूँ में धूमधाम से होलिका पूजन, पुलिस परिवार संग मनाई होली

लेखक: Vikas Srivastav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: March 3, 2026

Badaun News : रिजर्व पुलिस लाइन बदायूँ में धूमधाम से होलिका पूजन, पुलिस परिवार संग मनाई होली

जागरण टुडे,बदायूं

रंगों के पावन पर्व होली के शुभ अवसर पर जनपद बदायूँ स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में श्रद्धा और उल्लास के साथ होलिका पूजन किया गया। 2 मार्च 2026 को आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और उनके परिवारों ने सहभागिता करते हुए उत्साहपूर्वक त्योहार मनाया।

इसे भी पढ़ें - सिविल लाइन थाना क्षेत्र में होली से पहले आग लगाने की कोशिश, युवक गिरफ्तार

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. हृदेश सिंह कठेरिया, क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार उपाध्याय तथा क्षेत्राधिकारी लाइन/उझानी डॉ. देवेन्द्र कुमार ने विधि-विधान से होलिका पूजन किया। धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार सम्पन्न हुए पूजन कार्यक्रम में पुलिस परिवार के सदस्य और बच्चे भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने पुलिस कर्मियों के परिवारजनों एवं बच्चों को मिष्ठान, होली के रंग, उपहार और चॉकलेट वितरित किए। साथ ही सभी को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ होली मनाने का संदेश दिया। अधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है।

इसे भी पढ़ें  - कादरचौक में होली-रमजान पर पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा कड़ी

पुलिस परिवार के सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और उत्सव का आनंद साझा किया। बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला, जिन्होंने रंगों और मिठाइयों के साथ त्योहार का भरपूर आनंद उठाया।

इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम का वातावरण उल्लास, पारिवारिक एकता और आपसी सद्भाव से सराबोर रहा। पुलिस विभाग द्वारा आयोजित इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि कर्तव्य के साथ-साथ पारिवारिक और सांस्कृतिक मूल्यों का सम्मान भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.