Tuesday, March 31, 2026

Badaun News : सिविल लाइन थाना क्षेत्र में होली से पहले आग लगाने की कोशिश, युवक गिरफ्तार

लेखक: Vikas Srivastav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: March 3, 2026

Badaun News : सिविल लाइन थाना क्षेत्र में होली से पहले आग लगाने की कोशिश, युवक गिरफ्तार

जागरण टुडे,बदायूँ

जनपद बदायूं के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम बरातेदार में होलिका दहन से पूर्व ही एक व्यक्ति द्वारा होली में आग लगाने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

इसे भी पढ़ें  - बदायूं में होली - रमजान पर शांति का संदेश कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 मार्च 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बरातेदार में रखी होली में एक युवक समय से पहले आग लगाने की कोशिश कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। वहां पाया गया कि आदित्य उर्फ मन्नू पुत्र मधुप कुमार शर्मा, निवासी बरातेदार, होली में आग लगाने का प्रयास कर रहा था।

इसे भी पढ़ें - कादरचौक में होली-रमजान पर पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा कड़ी

पुलिसकर्मियों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना और उग्र होकर विवाद की स्थिति उत्पन्न करने लगा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। शांति व्यवस्था भंग करने के प्रयास और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने की आशंका के आधार पर उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जिला कारागार बदायूं भेज दिया गया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता या परंपराओं से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसे भी पढ़ें  - होली से पहले शहर में प्रशासन का फ्लैग मार्च

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि होलिका दहन और अन्य धार्मिक आयोजनों को निर्धारित समय और परंपरा के अनुसार ही संपन्न कराएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखा जा सके।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.