जनपद बरेली के मीरगंज से होकर गुजर रहे हाइवे 24 के फलाईओवर पर एक तेज रफतार कार अनियंत्रित होकर डिबाइडर से टकराकर एकाएक पलट गई जिससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। लेकिन गनीमत रहीं कि पिकप के चालक को हल्की चोटें ही आयीं और बडा हादसा होने से टल गया। सूचना पर पहुंची मीरगंज पुलिस ने हाइड्रा मंगाकर पिकप को हाइवे से हटवाकर रास्ता सुचारू कराया।
जानकारी के मुताबिक, अयोध्या निवासी कृपाशंकर पुत्र राजनरायन पांडेय मंगलबार की दोपहर के समय पिकप खाली वाहन लेकर दिल्ली से अयोध्या के लिए वापस अपने घर के लिए लौट रहा था। वाहन को कृपाशंकर ही चला रहा था। कि बरेली के मीरगंज में हाइवे पर संचालित फलाईओवर पर पहुंचने पर तेज रफतार जा रही पिकप अनियंत्रित होकर पहले डिबाइडर से टकराई और उसके उपरांत पलट गई। जिससे पिकप वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं चालक कृपाशंकर को हल्की फुूल्की चोटे आयीं। घटना को देख तमाम राहगीर वहां एकत्रित हो गये। और वाहन को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होने पर लोग ईश्वर को धन्यवाद देते नजर आये कि इतने बड़े हादसे के उपरांत चालक की जिंदगी बच गई। लोगों का कहना है कि घायल चालक दारू के नशे में होना प्रतीत हो रहा था।
स्ूचना पर पहुंची मीरगंज कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हाइड्रा मंगाकर क्षतिग्रस्त वाहन को हाइवे से हटवाकर रास्ता सुचारू कराया। पुलिस का कहना है कि पिकप वाहन पलटने से घायल हुए चालक कृपा शंकर का प्राथमिक उपचार कराकर उसके घर को रवाना कर दिया गया।