Tuesday, March 31, 2026

KASGANJ:सिविल सर्विस में चयनित अभिषेक यादव बने युवाओं की प्रेरणा, गांव पहुंचकर समाजसेवी अब्दुल हफीज गांधी ने पहनाई फूलमालाएं

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: March 10, 2026

KASGANJ:सिविल सर्विस में चयनित अभिषेक यादव बने युवाओं की प्रेरणा, गांव पहुंचकर समाजसेवी अब्दुल हफीज गांधी ने पहनाई फूलमालाएं
जागरण टुडे, कासगंज(उदित विजयवर्गीय)
जनपद कासगंज के ग्राम मौजी नगला के होनहार युवा अभिषेक यादव ने सिविल सर्विस परीक्षा में 532वीं रैंक प्राप्त कर पूरे जनपद और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि के बाद गांव में लगातार बधाइयों का सिलसिला जारी है।
इसी क्रम में समाजसेवी एवं अधिवक्ता अब्दुल हफीज गांधी मौजी नगला पहुंचे और अभिषेक यादव का फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं।


इस दौरान उन्होंने अभिषेक यादव के पिता बृज मोहन यादव और माता रेखा यादव को भी बधाई दी। अब्दुल हफीज गांधी ने कहा कि किसी भी विद्यार्थी की सफलता के पीछे उसके माता-पिता का त्याग, परिश्रम और संस्कार महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अभिषेक यादव की यह उपलब्धि पूरे जनपद कासगंज के लिए गर्व का विषय है। देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक सिविल सर्विस में सफलता प्राप्त कर उन्होंने अपने परिवार और क्षेत्र का मान बढ़ाया है।


उन्होंने कहा कि अभिषेक यादव एक मेहनती और अनुशासित युवा हैं, जिन्होंने अपनी लगन और कठिन परिश्रम से यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि अभिषेक अपने प्रशासनिक जीवन में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे और पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ आम जनता की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि अभिषेक यादव जैसे प्रतिभाशाली युवा जनपद के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा स्रोत हैं।
इस अवसर पर रतनपुर फतियां ग्राम प्रधान अभय सिंह यादव, मास्टर इंद्रजीत सिंह, मास्टर रामेश्वर दयाल, राम किशोर, अनिल कुमार प्रधान, अजय दरोगा, गया सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे और सभी ने अभिषेक यादव को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.