लेखक: udit kumar | Category:
उत्तर प्रदेश
| Published: March 10, 2026
जागरण टुडे, कासगंज(उदित विजयवर्गीय)
जनपद कासगंज में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल करते हुए कई को नई तैनाती दी है। जारी आदेश के अनुसार विभिन्न थानों और चौकियों पर तैनात 12 उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार साइबर सेल में तैनात उ0नि0 शिववंदन आनंद को चौकी प्रभारी दरियावगंज, थाना पटियाली बनाया गया है। वहीं दरियावगंज चौकी प्रभारी अवधेश कुमार को पुलिस लाइन भेजा गया है।
चौकी प्रभारी कौंधा, थाना अमापुर विक्रम सिंह को चौकी प्रभारी कस्बा, थाना सहावर की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी प्रकार चौकी प्रभारी कस्बा, थाना पटियाली अवधेश कुमार को चौकी प्रभारी कादरगंज, थाना सिकंदरपुर वैश्य बनाया गया है। कादरगंज चौकी प्रभारी धीरज को चौकी प्रभारी कस्बा, थाना पटियाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
थाना गंजडुंडवारा में सम्बद्ध परिवहन शाखा में तैनात विजयपाल सिंह को चौकी प्रभारी सहावर गेट, थाना कासगंज नियुक्त किया गया है। थाना ढोलना में तैनात धर्मेन्द्र सिंह को चौकी प्रभारी ततारपुर, थाना कासगंज बनाया गया है। वहीं ततारपुर चौकी प्रभारी कर्मवीर सिंह को चौकी प्रभारी कौंधा, थाना अमापुर भेजा गया है।
थाना पटियाली में तैनात राजेन्द्र सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है। चौकी प्रभारी लहरा, थाना सोरों धीरेन्द्र कुमार सिंह को चौकी प्रभारी नदरई, थाना कासगंज की जिम्मेदारी दी गई है। थाना कासगंज में तैनात सतीश कुमार को चौकी प्रभारी लहरा, थाना सोरों बनाया गया है।
इसके अलावा पुलिस लाइन में तैनात रणवीर सिंह को थाना सिढ़पुरा में तैनाती दी गई है।
पुलिस अधीक्षक ने सभी को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।