जागरण टुडे, कासगंज(उदित विजयवर्गीय)
जनपद के पटियाली क्षेत्र के ग्राम बघराई में गुरुवार सुबह भक्ति और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। गांव के 34 श्रद्धालुओं की टीम साइकिल से माँ पूर्णागिरि धाम के दर्शन के लिए रवाना हुई। ग्रामीणों ने हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं को फूल-मालाएं पहनाकर और शुभकामनाएं देकर यात्रा के लिए विदा किया। पूरे गांव में भक्ति का माहौल देखने को मिला और लोगों ने यात्रा की सफलता के लिए देवी माँ से प्रार्थना की।
श्रद्धालुओं की यह टोली संजू चौहान और रिंकू सिंह गौर के नेतृत्व में साइकिल यात्रा पर निकली है। यात्रा दल बघराई से बढ़ोला और म्याऊ के रास्ते कादरगंज होते हुए बदायूं मार्ग से आगे बढ़ेगा और परसों उत्तराखंड स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ पूर्णागिरि मंदिर पहुंचकर देवी के दर्शन करेगा।
यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं ने बताया कि वे हर वर्ष श्रद्धा और आस्था के साथ साइकिल से माँ पूर्णागिरि धाम की यात्रा करते हैं। इस बार भी वे गांव, क्षेत्र और देश में सुख-शांति, समृद्धि तथा अमन-चैन की कामना लेकर देवी के दरबार में पहुंचेंगे। दर्शन-पूजन के बाद सभी श्रद्धालु वापस अपने गांव लौटेंगे।
रवाना होने से पहले गांव के बुजुर्गों और ग्रामीणों ने यात्रा दल का उत्साहवर्धन किया और सुरक्षित यात्रा की कामना की। ग्रामीणों का कहना है कि यह परंपरा कई वर्षों से चली आ रही है और गांव के युवा बड़े उत्साह के साथ इसमें भाग लेते हैं। साइकिल यात्रा से जहां श्रद्धालुओं की आस्था प्रकट होती है, वहीं युवाओं में अनुशासन, समर्पण और एकता की भावना भी मजबूत होती है।
यात्रा में शामिल है यह श्रद्धालु
संजू चौहान, रिंकू सिंह गौर, दिनेश चौहान, बिट्टू चौहान, राजीव सोलंकी (पुजारी), शंकर गौर, सागर गौर, रौनक चौहान, सोनू चौहान, छोटे सिंह चौहान, देवेन्द्र सिंह गौर, अनमोल सिंह गौर, विमल सिंह चौहान, विशाल सिंह चौहान, अंशुल सिंह गौर, आकाश सिंह गौर, मयंक सिंह चौहान, अभिषेक सिंह चौहान, मोनू सिंह गौर, भूरे सिंह गौर, कालू सिंह गौर, दीपक सिंह गौर, शिव मंगल सिंह, रिंकू सिंह चौहान (कसा), किशन वीर सिंह चौहान, चन्दन सिंह, गोविन्द सिंह चौहान, अमन चौहान, मोहित गौर, परविन्दर सिंह, नन्हे प्रजापति, विमल गौर, देवेन्द्र गौर और भानु सिंह चौहान शामिल हैं।