Tuesday, March 31, 2026

Mathura News: राष्ट्रीय लोक अदालत आज, प्रचार के लिए वाहन रवाना

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: March 13, 2026

Mathura News: राष्ट्रीय लोक अदालत आज, प्रचार के लिए वाहन रवाना

टेलीग्राम संवाद, मथुरा

शनिवार 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष विकास कुमार ने गुरुवार को जनपद न्यायालय परिसर से दूसरे चरण में दो प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

ये प्रचार वाहन शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में लोगों को जागरूक कर रहे हैं। वाहनों के माध्यम से आम नागरिकों को बताया जा रहा है कि वे अपने लंबित मामलों को लोक अदालत में आपसी सहमति से निपटा सकते हैं, जिससे समय और धन दोनों की बचत होती है।

इस अवसर पर अपर जिला जज राम किशोर पाण्डेय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डॉ. उत्सव गौरव राज, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेलवे सूर्यभान कुमार वर्मा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनीता सिंह समेत कई न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन मथुरा के अध्यक्ष, सचिव व अन्य पदाधिकारी तथा लीगल एड डिफेंस काउंसिल के सदस्य भी उपस्थित रहे।

प्राधिकरण की सचिव अनीता सिंह ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि 14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने मामलों को चिन्हित कर स्वयं या अपने अधिवक्ता के साथ उपस्थित होकर उनका निस्तारण कराएं। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में आपसी समझौते के आधार पर मामलों का त्वरित और नि:शुल्क समाधान किया जाता है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पूरे जनपद में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोग इस अवसर का लाभ उठाकर अपने विवादों का निपटारा करा सकें।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.