जागरण टुडे, कासगंज(उदित विजयवर्गीय)
उत्तर प्रदेश शासन ने जनपद कासगंज के नगर निकायों में मनोनीत सदस्यों की घोषणा कर दी है। नगर विकास विभाग की ओर से जारी दो अलग-अलग अधिसूचनाओं के माध्यम से नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों में सदस्यों को नामित किया गया है। ये नियुक्तियां उत्तर प्रदेश नगरपालिका अधिनियम के तहत की गई हैं।
जारी अधिसूचना के अनुसार नगर पालिका परिषद कासगंज में विजय लक्ष्मी कश्यप, हिमांशु उपाध्याय, विजय लक्ष्मी चौहान, सूरज लोधी और उमा चौहान को मनोनीत किया गया है।
वहीं नगर पालिका परिषद गंजडुण्डवारा में हरीमोहन, राम प्रताप चौहान, सत्यवीर शाक्य, पुष्पा देवी वाल्मीकि और ब्रह्मरतन गुप्ता को सदस्य बनाया गया है।
नगर पालिका परिषद सोरों में मुकेश राजपूत, सम्पूर्णानंद भारद्वाज, हरीशंकर बघेल, नाथूराम मौर्य और राहुल अग्रवाल को नामित किया गया है।
वही जनपद की नगर पंचायतों में भी मनोनयन किया गया है। अमांपुर में राजकुमार, दरवेश कुमार और गौरव कुमार गुप्ता, सहावर में गौरी शंकर साहू, योगेन्द्र सिंह और रमेश, सिढपुरा में ओम प्रकाश शर्मा, कृष्ण शाक्य और अजीत चौहान को नामित किया गया है।
इसी क्रम में बिलराम में मनोज कुमार, सुरेन्द्र सिंह और भगवान दास, पटियाली में गौरव प्रकाश गुप्ता, शिवानी और शिशुपाल सिंह व भरगैन में विक्रम सिंह, सुभाष और चन्द्रपाल शर्मा तथा मोहनपुर में सुनील गुप्ता, मुनेश दिवाकर और रामकिशोर शाक्य को मनोनीत सदस्य बनाया गया है।
प्रमुख सचिव पी. गुरू प्रसाद द्वारा हस्ताक्षरित आदेशों की प्रतियां संबंधित जिला प्रशासन और राज्य निर्वाचन आयोग को भेज दी गई हैं। शासन ने निर्देश दिए हैं कि अधिसूचनाओं को गजट में प्रकाशित कर तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए।
इन मनोनयनों से स्थानीय निकायों में कार्यों को गति मिलने के साथ विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधित्व को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
इन मनोनयनों के साथ ही संबंधित नामित सदस्यों के समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर भी समर्थकों ने एक-दूसरे को बधाई देकर अपनी प्रसन्नता जाहिर की।