जागरण टुडे, कासगंज(उदित विजयवर्गीय)
कस्बा गंजडुंडवारा के नगर पालिका परिसर में बुधवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सभापति विजयपाल सिंह (रिटायर्ड बीडीओ) ने की।
बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 21 अप्रैल 2026 को अंबेडकर जयंती के अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ निकाली जाएगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति का गठन भी किया गया।
समिति में संरक्षक के रूप में मोहर सिंह माथुर (मैनेजर साहब), अध्यक्ष पद पर अजय पाल सिंह (पूर्व सभासद), महामंत्री पद पर एडवोकेट सत्येंद्र सिंह गौतम तथा कोषाध्यक्ष के रूप में खुशदयाल गौतम को जिम्मेदारी सौंपी गई। मंत्री पद पर मुनेंद्र कुमार को नियुक्त किया गया।
उपाध्यक्ष पद पर चंद्रपाल सिंह माथुर, बबलू गौतम, मनोज कुमार (सभासद), हरिशंकर गौतम, सतीश चंद्र माथुर, रवि कुमार शाक्य (सभासद), विष्णु वाल्मीकि, नीरज कुमार गौतम एवं रवि कुमार माथुर को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं प्रचार मंत्री के रूप में जयप्रकाश सिंह और दुर्गा पाल सिंह को मनोनीत किया गया।
बैठक में सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आयोजन को भव्य और सफल बनाने का संकल्प लिया गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि अंबेडकर जयंती सामाजिक समरसता और जागरूकता का महत्वपूर्ण अवसर है, जिसे पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा।