Tuesday, March 31, 2026

KASGANJ:ईद व नवरात्र को लेकर अलर्ट मोड में पुलिस,एसपी ने गंजडुंडवारा में पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था,सीसीटीवी एंगल में खामी देख मौके पर रुके-व्यापारियों को किया जागरूक

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: March 20, 2026

KASGANJ:ईद व नवरात्र को लेकर अलर्ट मोड में पुलिस,एसपी ने गंजडुंडवारा में पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था,सीसीटीवी एंगल में खामी देख मौके पर रुके-व्यापारियों को किया जागरूक

जागरण टुडे, कासगंज(उदित विजयवर्गीय)

चैत्र नवरात्रि व ईद-उल-फितर जैसे प्रमुख त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कासगंज पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक कासगंज ओमप्रकाश सिंह ने शुक्रवार देर शाम को कस्बा गंजडुंडवारा में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


एसपी के साथ अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, क्षेत्राधिकारी संदीप वर्मा एवं कोतवाली प्रभारी राधेश्याम भी मौजूद रहे। टीम ने बान मंडी तिराहे से डुंडवारा तिराहा होते हुए सुदामापुरी रोड और थाना परिसर तक संवेदनशील इलाकों, मुख्य मार्गों, बाजारों व भीड़भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण किया।

गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक ने आमजन और व्यापारियों से सीधा संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा त्योहारों को आपसी सौहार्द और शांति के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि मंदिरों और दुर्गा प्रतिमा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जाए, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की लगातार चेकिंग हो तथा आपराधिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए।


 सीसीटीवी में लापरवाही पर किया जागरूक

गश्त के दौरान सर्राफा व्यापारी विवेक गुप्ता की दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे का एंगल गलत दिशा में पाया गया, जिस पर एसपी ओमप्रकाश सिंह तुरंत रुक गए और व्यापारी को कैमरा सही दिशा में रखने की हिदायत दी।


पीड़ित की समस्या सुन तत्काल कार्रवाई के निर्देश

इसी गश्त के दौरान थाना परिसर के बाहर मौजूद एक पीड़ित से भी एसपी ने रुककर उसकी समस्या जानी और कोतवाली प्रभारी को मामले का तत्काल समाधान कराने के निर्देश दिए।

पुलिस प्रशासन की इस सक्रियता से कस्बे में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है और लोगों में भरोसा बढ़ा है कि त्योहार शांति और सौहार्द के साथ संपन्न होंगे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.