गोर्वधन परिक्रमा के दौरान राष्ट्रपति का कई जगह स्वागत हुआ
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें लक्ष्मी नारायण चौधरी, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बेसिक शिक्षा विभाग संदीप सिंह, विधायक गोवर्धन मेघश्याम सिंह के साथ मथुरा की तहसील गोवर्धन क्षेत्र में स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री दानघाटी मंदिर में में जाकर श्री राधा-कृष्ण के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। श्री दानघाटी मंदिर के रिसीवर ललित शर्मा ने राष्ट्रपति और राज्यपाल का स्वागत किया। सीताराम शर्मा राष्ट्रपति को चुनरी भेंट की।
राष्ट्रपति एवं राज्यपाल ने निज मंदिर/गर्भ गृह में ठाकुर श्री गिरिराज महाराज (पर्वत) पर दूध से अभिषेक कर प्रसाद ग्रहण किया। निज मंदिर में कुलदीप कौशिक एवं दीप चंद्र पुरोहित ने पूजा एवं आभूषक संपन्न कराया। राष्ट्रपति ने निज मंदिर में विधि-विधान से पूजा की और अभिषेक किया किया।
राष्ट्रपति एवं राज्यपाल ने पैदल एवं गोल्फ कार्ट के माध्यम से पवित्र गोवर्धन पर्वत की लगभग 21 किलोमीटर की परिक्रमा लगाई। इस दौरान राष्ट्रपति का विभिन्न स्थलों पर स्वागत किया गया। गोवर्धन परिक्रमा मार्ग स्थित स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा तिरंगा प्रदर्शित किया गया। गोवर्धन बड़ी परिक्रमा मार्ग स्थित रमण रेती आश्रम के महंत हरिओम बाबा द्वारा राष्ट्रपति एवं राज्यपाल का स्वागत किया गया।
राष्ट्रपति ने गोवर्धन की छोटी परिक्रमा मार्ग स्थित मानसी गंगा के दर्शन किए और विधि विधान से पूजा अर्चना की। उन्होंने मानसी गंगा पर आरती उतारी और नारियल व पुष्प अर्पण किए। इसके बाद छोटी परिक्रमा मार्ग स्थित मानसी गंगा मुकुट मुखारबिंद मंदिर के दर्शन किए। मंदिर रिसीवर कपिल चतुर्वेदी द्वारा पुष्प गुच्छ भेंटकर राष्ट्रपति का स्वागत किया। माथुर चतुर्वेदी समाज
विश्व वानिकी दिवस (International Day of Forests) के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गोवर्धन परिक्रमा मार्ग स्थित गोरवा वन ब्लॉक में बरगद का पौधा लगाया। यहां उपस्थित अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक आगरा जोन आगरा भीमसेन ने राष्ट्रपति एवं राज्यपाल का स्वागत किया। गोवर्धन परिक्रमा पूर्ण होने के बाद राष्ट्रपति को चीनी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बेसिक शिक्षा विभाग संदीप सिंह ने श्री राधा-कृष्ण जी की मूर्ति भेंट की। गोवर्धन परिक्रमा के पश्चात राष्ट्रपति हैलीकॉप्टर में बैठकर दिल्ली के लिए रवाना हो गईं।
हेलीपैड पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बेसिक शिक्षा विभाग संदीप सिंह, सांसद हेमा मालिनी, राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, विधायक गोवर्धन मेघश्याम सिंह, विधायक बल्देव पूरन प्रकाश, अपर पुलिस महानिदेशक आगरा अनुपम कुलश्रेष्ठ, मंडलायुक्त आगरा नगेन्द्र प्रताप, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार उपस्थित रहे।