जागरण टुडे, कासगंज(उदित विजयवर्गीय)
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कांत वशिष्ठ का रविवार को कस्बा गंजडुंडवारा में कार्यकर्ता किशन दिवाकर द्वारा उनके आवास आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें बुके भेंट कर सम्मानित किया और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ एटा सरवर हुसैन की मौजूदगी ने आयोजन को और विशेष बना दिया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने, पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की। सभी ने एकजुट होकर संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कांत वशिष्ठ ने इस स्नेहपूर्ण स्वागत के लिए किशन दिवाकर, सरवर हुसैन एवं सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह और समर्पण ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है, जिसके बल पर संगठन लगातार आगे बढ़ रहा है।
इस अवसर पर विमल दिवाकर, तिलक दिवाकर, विशाल दिवाकर, मास्टर शमीम अख्तर, हसनैन मियां, तमन्ना कौसर, लकी वाल्मीकि, मयंक दिवाकर, शिवम व रणजीत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।