बरेली के अलखनाथ मार्ग स्थित ब्रज भूषण लाल पब्लिक स्कूल में रविवार को किण्डरगार्टन के विद्यार्थियों के सम्मान में ‘उत्कर्ष: द अपग्रेडेशन सेरेमनी’ का आयोजन किया गया। समारोह में नन्हें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम मुख्य अतिथि के स्वागत और दीप प्रज्ज्वलन के साथ वैदिक मंत्रोच्चार से आरंभ हुआ। इसके बाद बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुत किए। ‘ज्ञानांजलि वंदना’ से वातावरण भक्तिमय हो गया, वहीं स्वागत नृत्य ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
यह भी पढ़ें: बगैर फिटनेस दौड़ाईं स्कूल बसें तो मान्यता होगी रद्द
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. श्यामेश कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम के दौरान ‘जंगल कैप एडवेंचर, मंकी एंड द कैपसेलर’ नाट्य प्रस्तुति ने मनोरंजन के साथ सीख भी दी। वहीं, कक्षा प्रथम के विद्यार्थियों ने ‘फुटप्रिंट ऑफ नेचर’ थीम पर अफ्रीकी जनजातीय नृत्य प्रस्तुत कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।
यह भी पढ़ें: सैलून एसोसिएशन ने किया भाजपा पदाधिकारियों का स्वागत
समारोह में ‘स्टेप अप सेरेमनी’ के तहत किण्डरगार्टन के बच्चों को औपचारिक रूप से अगली कक्षा की कक्षाध्यापिकाओं को सौंपा गया। ‘वैली एंड वाइब्रेंस’ कार्यक्रम के तहत कश्मीरी और राजस्थानी लोक नृत्य की प्रस्तुति ने भारतीय संस्कृति की विविधता को मंच पर जीवंत कर दिया।
यह भी पढ़ें: बिजली पूरी मिलती नहीं कैसे चलें उद्योग
विद्यालय अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में संस्कार और आत्मविश्वास का विकास भी जरूरी है। वहीं, प्रबंधक ने बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि यही छोटे कदम भविष्य में बड़ी सफलता का आधार बनते हैं। कार्यक्रम का समापन ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन के साथ हुआ।