Tuesday, March 31, 2026

KASGANJ NEWS जिला अस्पताल में चिकित्सक दंपत्ति बने मरीजों के लिए मसीहा, पति ने हार्ट अटैक के मरीज को 50 हजार का इंजेक्शन मुफ्त लगाकर बचाई जान, पत्नी करती हैं हररोज दो से आठ सिजेरियन डिलेवरी

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: March 22, 2026

KASGANJ NEWS जिला अस्पताल में चिकित्सक दंपत्ति बने  मरीजों के लिए मसीहा, पति ने  हार्ट अटैक के मरीज को 50 हजार का इंजेक्शन मुफ्त लगाकर बचाई जान, पत्नी करती हैं हररोज  दो से आठ सिजेरियन डिलेवरी


जागरण टुडे, गुड्डू यादव, कासगंज

जनपद जिला संयुक्त अस्पताल में पति पत्नी चिकित्सक मरीजों के लिए भगवान बनकर साबित हो रहे हैं, पति डाँ, अंकित यादव, हार्ट के स्पेशलिस्ट है, तो उनकी पत्नी डा, अंजू यादव  महिलाओ के डिलेवरी आँपरेशन के अलावा सामान्य आपरेशन कर जिले की महिला मरीजों को अपनी सुविधाए देकर मरीजों के लिए मसीहा बनकर साबित हो रहे हैं।



 आज दिन रविवार को इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डा, अंकित यादव ने तत्परता दिखाते हुए हार्ट अटैक के मरीज की जान बचा ली। डॉक्टरों ने करीब 50 हजार रुपये कीमत का जीवन रक्षक इंजेक्शन मुफ्त लगाकर मरीज को राहत दी।
डॉक्टर अंकित ने बताया कासगंज क्षेत्र एक अधेड़ की शनिवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सीने में तेज दर्द, घबराहट और अत्यधिक पसीना आने लगा। परिजन तत्काल उन्हें जिला संयुक्त अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे।
अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने ईसीजी सहित आवश्यक जांच की, जिसमें हार्ट अटैक की पुष्टि हुई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने बिना देर किए मरीज को जीवन रक्षक इंजेक्शन लगाया, जिसकी बाजार कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई जा रही है। यह इंजेक्शन अस्पताल में उपलब्ध होने के कारण मरीज को मुफ्त में दिया गया।


इंजेक्शन लगने के बाद मरीज की हालत में सुधार हुआ और सीने के दर्द में काफी राहत मिली। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने मरीज को अलीगढ़ रेफर कर दिया। डॉक्टर अंकित का कहना है कि समय पर उपचार और इंजेक्शन मिलने से मरीज की जान बचाई जा सकी। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि शासन की योजना के तहत ऐसे महंगे जीवन रक्षक इंजेक्शन अब सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे गरीब मरीजों को बड़ी राहत मिल रही है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.