Tuesday, March 31, 2026

KASGANJ NEWS रमपुरा में श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन ध्रुव प्रसंग, भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने की आरती

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: March 22, 2026

KASGANJ NEWS रमपुरा में श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन ध्रुव प्रसंग, भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने की आरती

जागरण टुडे, राहुल गुप्ता, कासगंज ।

पटियाली क्षेत्र के ग्राम रमपुरा में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन रविवार को धार्मिक और भक्तिमय वातावरण में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कथा का शुभारंभ मुख्य अतिथि नीरज शर्मा द्वारा भगवान की आरती उतारकर किया गया। इस अवसर पर आयोजकों ने अतिथियों का फूलमाला एवं पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया तथा उन्हें राधा-कृष्ण की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा जैसे आध्यात्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को धर्म, संस्कार एवं सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में ऐसे आयोजनों की आवश्यकता और भी बढ़ गई है, क्योंकि ये व्यक्ति के मानसिक और आध्यात्मिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कथा के तीसरे दिन लखनऊ से पधारी प्रसिद्ध कथा वाचक रजनी सरगम ने ध्रुव प्रसंग का अत्यंत मार्मिक और भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने ध्रुव की भक्ति, तपस्या और भगवान के प्रति अटूट विश्वास का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।


कथा के दौरान पूरा पंडाल भक्तिरस में सराबोर नजर आया और श्रद्धालु भावविभोर होकर कथा श्रवण करते रहे।
इस अवसर पर नीरज किशोर मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि भागवत कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में एकता, प्रेम और सद्भाव को बढ़ावा देते हैं।
कार्यक्रम में गौरव प्रकाश गुप्ता, केपी सिंह, आकाश दीप वर्मा, गौरव पांडे, अवधेश पांडे, कृष्ण कुमार शर्मा, गिरीश प्रधान, धर्मेंद्र प्रधान, संजय पुंडीर, गोपाल दीक्षित, हिमांशु उपाध्याय, अमन चौहान, संजय सोलंकी, ब्रजेश उपाध्याय, अजय शर्मा, अजीत चौहान, प्रदीप कुमार, आशीष माथुर, उमेश माथुर, रवि माथुर और राम खिलाड़ी माथुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में अनुशासन और भक्ति का सुंदर समन्वय देखने को मिला।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.