लोकार्पण से पहले सांसद हेमा मालिनी ने ऑडियो-विजुअल सिस्टम की तकनीकी परख की
वृंदावन के गीता शोध संस्थान परिसर में नवनिर्मित “स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह” में अत्याधुनिक ऑडियो विजुअल, साउंड एवं सिटिंग अरेंजमेंट सिस्टम की गुणवत्ता एवं प्रभावशीलता की परख सांसद हेमा मालिनी तथा विशेषज्ञ देवेंद्र बाधवा द्वारा की गई।
इस अवसर पर गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी के प्रशिक्षु बालक-बालिकाओं ने छैल बिहारी उपाध्याय रचित “भ्रमर गीत” रासलीला का मंचन किया, जिसने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
रासलीला में आकाश शर्मा (हारमोनियम), दीनानाथ शर्मा (बांसुरी), मनमोहन कौशिक (सारंगी) एवं सुनील पाठक (तबला) ने सुमधुर संगीत संगति दी। रितु सिंह ने आकर्षक वस्त्र विन्यास, मानसी राजपूत ने कोरियोग्राफी तथा रोचन शर्मा एवं केशव पाठक ने सहयोग प्रदान किया। गायन में प्रिया, सरस्वती, आकांक्षा, रोशनी एवं मोहिनी ठाकुर का विशेष योगदान रहा।
मंचन में पूनम राजपूत (कृष्ण), तमन्ना शर्मा (राधा), मोहिनी भारद्वाज, दिशा चौधरी, प्रियांशी, माही, श्रेया, जाह्नवी, वंशिता, तान्या, भारती, वैष्णवी, कंचन, श्रेयांश, सुमित, हरी, चांदनी, मोनिका, कामिनी, डोली, दीक्षा, रक्षित, समीक्षा, प्रिया एवं प्राची सहित अनेक कलाकारों ने सहभागिता की। गीता शोध संस्थान के दीपक शर्मा, रामवीर शर्मा एवं अन्य स्टाफ का भी सराहनीय सहयोग रहा।
कार्यक्रम का निर्देशन संस्थान के निदेशक दिनेश खन्ना ने किया तथा मार्गदर्शन डॉ. उमेश शर्मा का रहा। मंचन का संयोजन एवं समन्वय चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार द्वारा किया गया, जिन्होंने कार्यक्रम का प्रभावी संचालन भी किया।
इस दौरान सांसद हेमा मालिनी ने दो भजन सूनाकर माहौल भक्तिमय बना दिया। उन्होंने निर्माण कार्य की सराहना करते हुए अमित कंस्ट्रक्शन, आगरा के स्वामी खेमचंद्र गोयल तथा कार्यदायी संस्था सीएनडीएस (CNDS) को उत्कृष्ट गुणवत्ता के लिए बधाई दी। इस दौरान सीएनडीएस के प्रोजेक्ट मैनेजर कपिल सिंह, अमित कंस्ट्रक्शन के खेमचंद्र गोयल एवं सौरभ गोयल भी उपस्थित रहे। नवोदित गायिका नम्रता सिंह ने भी भजन प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे सिकरवार ने बताया कि लगभग 1000 दर्शक क्षमता वाला यह प्रेक्षागृह अत्यंत आधुनिक, सुंदर एवं आकर्षक रूप में निर्मित हुआ है, जहां भविष्य में विविध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों एवं रासलीलाओं का आयोजन किया जाएगा। यह उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा ऑडिटोरियम है।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, विप्रा सचिव आशीष कुमार, एसडीएम मांट राघवेन्द्र, महेश पांडे, महेश शर्मा, मधु ठाकुर, भाजपा नेता महेश खंडेलवाल, जनार्दन शर्मा, अनूप शर्मा, सरोज गोला, कथावाचक मोहिनी कृष्णदासी, भजन गायक शिवम दास, खजानी वूमेन्स की एमडी शिप्रा राठी, रोहित बाजपेई, लेखक कपिल उपाध्याय, बलदेव के चेयरमैन डॉ. मुरारी अग्रवाल सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहे।