Thursday, April 2, 2026

बदायूं के गायत्री शक्तिपीठ में श्री रामचरितमानस अखंड रामायण पाठ आयोजित

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: March 22, 2026

बदायूं के गायत्री शक्तिपीठ में श्री रामचरितमानस अखंड रामायण पाठ आयोजित

पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ के बाद हुए भजन कीर्तन और विशाल भंडारा 

जागरण टुडे, बदायूं

गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर श्री रामचरितमानस का अखंड रामायण पाठ के समापन पर पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ हुआ। वहीं जिला समन्वयक नरेंद्र पाल शर्मा और उनकी धर्मपत्नी सत्यवती शर्मा के वैवाहिक जीवन के 50 वर्ष पूर्ण होने पर पुष्प वर्षा की गई। 

परिव्राजक सचिन देव, सुखपाल शर्मा, नत्थू लाल शर्मा ने प्रभु श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण और वीर हनुमान जी और श्री रामचरितमानस का पूजन कराया। अनवरत चौबीस घंटे चले श्री रामचरितमानस के अखंड रामायण पाठ के बाद पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ हुआ। नरेंद्र पाल शर्मा और सत्यवती शर्मा मुख्य यजमान रहीं।

आत्मीय परिजनों ने लोक कल्याणार्थ यज्ञ भगवान को गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र की विशेष आहुतियां यज्ञ भगवान को समर्पित कीं। इसके बाद देवकन्याओं और मातृशक्तियों ने भजन कीर्तन किए। देवकन्याओं के पूजन और दान दक्षिणा के बाद। हजारों आत्मीय परिजनों ने विशाल भंडारे का आनंद लिया।

इस मौके पर सुरेंद्रनाथ शर्मा, माया सक्सेना, आर्येंद्र सिंह, रविकांत शर्मा, प्रतीक्षा, निवेद, त्वरिता, मनोज मिश्रा, मीनू शर्मा, सार्थक मिश्रा, ध्रुव यादव, मुन्नी देवी, प्रज्ञा, समृद्धि, सृष्टि शर्मा, युधिष्ठिर शर्मा, रेनू, अनोखेलाल, कुसुम शर्मा, ब्रह्मानंद चतुर्वेदी, राजेश्वरी, सीमा गुप्ता, शिवंवदा सिंह, भवेश शर्मा, रामचंद्र प्रजापति, रक्षपाल सिंह, कालीचरण पटेल, वैभव शर्मा आदि मौजूद रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.