Tuesday, March 31, 2026

मथुरा एंटी करप्शन टीम ने सीएमओ कार्यालय के बाबू को रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचा

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: March 24, 2026

मथुरा एंटी करप्शन टीम ने सीएमओ कार्यालय के बाबू को रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचा

जागरण टुडे, मथुरा

मथुरा की एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार को  सीएमओ कार्यालय में विकलांग विभाग के बाबू शशिकांत को रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोच लिया । एंटी करप्शन टीम की इस कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है ।

विकलांग प्रमाण पत्रों में रिश्वत लिए जाने की शिकायत के आधार पर मंगलवार को एंटी करप्शन की टीम मुख्य चिकित्सा अधिकारी बदायूं कार्यालय पहुंची । जहां टीम ने घेराबंदी करते हुए विकलांग विभाग के बाबू शशिकांत को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया । अचानक हुई इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में हड़कंप में मच गया।

पकड़ने के बाद एंटी करप्शन टीम बाबू को अपनी गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गई । गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व ही स्वास्थ विभाग के एक कर्मचारी को दो हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था ।

बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार की जड़े व्याप्त हैं । ऐसे ही मामलों में कार्रवाई भी कई बार हो चुकी है । इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग में रिश्वत बाजी थमने का नाम नहीं ले रही

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.