Tuesday, March 31, 2026

KASGANJ:डीजे पर डांस को लेकर हुई तकरार, युवक को मारी गोली; हायर सेंटर रेफर

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: March 25, 2026

KASGANJ:डीजे पर डांस को लेकर हुई तकरार, युवक को मारी गोली; हायर सेंटर रेफर

जागरण टुडे, कासगंज

जनपद के थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम म्याऊं में एक शादी समारोह खुशी से ज्यादा खौफ में बदल गया, जब डीजे पर डांस को लेकर हुआ मामूली विवाद गोलीबारी तक पहुंच गया।

जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात करीब 12 बजे गांव में एक शादी में शामिल हुए समर पुत्र अकील और अनवर पुत्र अशरफ के बीच डांस को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि अनवर ने गुस्से में तमंचा निकाल लिया और समर पर फायर झोंक दिया।

गोली सीधे समर की गर्दन में जा लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और शादी का माहौल चीख-पुकार में बदल गया। आनन-फानन में घायल को सीएचसी पटियाली ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल कासगंज और फिर अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.