Tuesday, March 31, 2026

Bareilly News : रिपोर्ट कार्ड वितरण के साथ बी डी एम पब्लिक स्कूल में प्रतिभाओं को मिला मंच, छात्रों का हुआ सम्मान

लेखक: Omkar Gangwar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: March 28, 2026

Bareilly News : रिपोर्ट कार्ड वितरण के साथ बी डी एम पब्लिक स्कूल में प्रतिभाओं को मिला मंच, छात्रों का हुआ सम्मान

ओमकार गंगवार,मीरगंज (बरेली)

बरेली के मीरगंज क्षेत्र स्थित बी डी एम पब्लिक स्कूल में शनिवार को रिपोर्ट कार्ड वितरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्री-नर्सरी से लेकर उच्च कक्षाओं तक के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।समारोह के दौरान विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया। कक्षा एक से लेकर आठ तक के कई प्रतिभाशाली छात्रों को भी उनके उत्कृष्ट शैक्षिक प्रदर्शन के लिए सराहा गया।

इस अवसर पर विद्यालय के वाइस प्रेसिडेंट अचल मिश्रा ने कहा कि छात्रों की सफलता उनके निरंतर परिश्रम, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने बताया कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शिक्षा प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के समग्र विकास के साथ उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए तैयार करना है।

विद्यालय की प्रधानाचार्या नमिता दीक्षित ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार और समन्वय ही वास्तविक सफलता की पहचान है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही विद्यार्थियों को सही दिशा और बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर करती है।

कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह आयोजन छात्रों के लिए प्रेरणादायक साबित हुआ और शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक संदेश देने में सफल रहा।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.