Tuesday, March 31, 2026

सोशल मीडिया से मॉडलिंग का सपना… ले चुपचाप घर से निकली किशोरी! कासगंज पुलिस ने घंटे भर में लौटा दी परिवार की ‘मुस्कान’

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: March 30, 2026

सोशल मीडिया से मॉडलिंग का सपना… ले चुपचाप घर से निकली किशोरी! कासगंज पुलिस ने घंटे भर में लौटा दी परिवार की ‘मुस्कान’

जागरण टुडे, कासगंज(उदित विजयवर्गीय)

सोशल मीडिया पर मॉडलिंग का सपना देख एक नाबालिग बालिका घर से चुपचाप मुंबई के लिए निकल पड़ी, लेकिन कासगंज पुलिस की मुस्तैदी ने उसकी इस ख्वाहिश को हकीकत बनने से पहले ही सुरक्षित मोड़ दे दिया। महज एक घंटे के अंदर पुलिस ने बालिका को अलीगढ़ बस स्टैंड से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

घटना सोमवार सुबह की है, जब एक पिता ने थाना कासगंज में सूचना दी कि उसकी नाबालिग बेटी बिना बताए घर से निकल गई है और सोशल मीडिया से प्रेरित होकर मुंबई जाने की बात सामने आई है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए लोकेशन ट्रेस कर तेज़ी से कार्रवाई शुरू की।

पुलिस टीम ने फुर्ती दिखाते हुए अलीगढ़ बस स्टैंड से बालिका को सुरक्षित बरामद कर लिया। इस त्वरित कार्रवाई से न सिर्फ एक बड़ी अनहोनी टल गई, बल्कि परिजनों के चेहरे पर भी राहत की मुस्कान लौट आई।

इस पूरी कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के पर्यवेक्षण में मिशन शक्ति अभियान के तहत अंजाम दिया गया।

पुलिस टीम की मुस्तैदी बनी मिसाल

इस सफल ऑपरेशन में प्रभारी निरीक्षक प्रवेश राणा, उपनिरीक्षक नरेश कुमार, हेड कांस्टेबल रवि कुमार, महिला कांस्टेबल रश्मि यादव और सर्विलांस टीम की अहम भूमिका रही।

कासगंज पुलिस की इस तेज़ और संवेदनशील कार्रवाई की आमजन और परिजनों ने जमकर सराहना की है, क्योंकि यहां सिर्फ एक केस नहीं सुलझा, बल्कि एक परिवार की ‘मुस्कान’ वापस लौटी।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.