Tuesday, March 31, 2026

Bareilly News : फतेहगंज पश्चिमी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 312 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, जेल भेजा

लेखक: Omkar Gangwar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: March 31, 2026

Bareilly News : फतेहगंज पश्चिमी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 312 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, जेल भेजा

जागरण टुडे,मीरगंज (बरेली)

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 312 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना फतेहगंज पश्चिमी में तैनात उपनिरीक्षक पंकज कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में रात्रि गश्त पर थे। उनके साथ एचसीपी प्रदीप कुमार और कांस्टेबल लेखपाल भी मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति हाईवे किनारे रूकूमपुर स्थित यात्री शेड के पास खड़ा है और उसके पास नशीला पदार्थ है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 312 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गौतम पुत्र भगवान दास निवासी ग्राम भोलापुर थाना फतेहगंज पश्चिमी बताया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले से ही आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है और उसके खिलाफ थाना फतेहगंज पश्चिमी में एनडीपीएस एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष प्रयागराज सिंह ने बताया कि क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.