Thursday, April 16, 2026

KASGANJ : रातों-रात अमीर बनने को जुए से कमाई मे लगे रहे, अब गैंगस्टर में फंसा पूरा गिरोह, गंजडुंडवारा में 5 पर शिकंजा

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: April 16, 2026

KASGANJ : रातों-रात अमीर बनने को जुए से कमाई मे लगे रहे, अब गैंगस्टर में फंसा पूरा गिरोह, गंजडुंडवारा में 5 पर शिकंजा

जागरण टुडे, कासगंज(उदित विजयवर्गीय)

गंजडुंडवारा क्षेत्र में अवैध जुआ संचालन करने वाले एक संगठित गिरोह के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। जिलाधिकारी कासगंज द्वारा गैंग चार्ट अनुमोदित किए जाने के बाद पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को चिह्नित किया है।

प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त, पिकेट चेकिंग व शांति व्यवस्था बनाए रखने के दौरान थे। इसी दौरान सक्रिय जुआ गैंग की जानकारी मिलने पर कार्रवाई की गई। जांच में पाया गया कि गिरोह संगठित रूप से अवैध सार्वजनिक जुआ संचालित कर आर्थिक लाभ अर्जित कर रहा था, जिससे क्षेत्र की कानून व्यवस्था प्रभावित हो रही थी।

पुलिस के अनुसार गिरोह का सरगना फरहान पुत्र फारुख निवासी मोहल्ला बरी थोक, कस्बा व थाना गंजडुंडवारा, जनपद कासगंज है। इसके अलावा जाहिद उर्फ लल्ला पुत्र बाकर हुसैन, अमीर अहमद पुत्र रईस अहमद निवासी मोहल्ला बरी थोक तथा जफर पुत्र अब्दुल गफ्फार व आमिल पुत्र यूनिस निवासी मोहल्ला पूर्व थोक, कस्बा गंजडुंडवारा को गैंग के सदस्य के रूप में चिह्नित किया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज हैं और संबंधित मामलों में आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किए जा चुके हैं। गिरोह के सदस्यों का क्षेत्र में भय व्याप्त होने के कारण इन पर अंकुश लगाने के लिए गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध गतिविधियों में लिप्त तत्वों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.