Wednesday, June 3, 2026

अन्याय, अत्याचार और अधर्म के विरुद्ध संघर्ष का प्रतीक हैं भगवान परशुराम

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: April 19, 2026

अन्याय, अत्याचार और अधर्म के विरुद्ध संघर्ष का प्रतीक हैं भगवान परशुराम

बदायूं जनपद के गांव झंडपुर में यज्ञ के साथ मनाई भगवान परशुराम जयंती

जागरण टुडे, बदायूं

अलापुर रोड स्थित झंडपुर गांव में भगवान परशुराम की जयंती बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक आस्था के साथ धूमधाम से मनाई गई। ग्राम में भक्ति और आध्यात्म का वातावरण छाया रहा। बड़ी संख्या में साधु-संतों, श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। यज्ञ को लोककल्याण, सुख-समृद्धि और विश्व शांति की कामना के साथ विशेष आहुतियां समर्पित की गईं।

गायत्री परिवार के नत्थूलाल शर्मा एवं वरिष्ठ परिजन सुखपाल शर्मा ने वेदमंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ संपन्न कराया। वेदमंत्रों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। पंडित प्रमोद कुमार शर्मा, पंडित अमरीश शांडिल्य, ऋषिदेव शर्मा, नित्य ओम शर्मा ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ कराया। पंडित योग दत्त शर्मा ने पूजन किया।


मुख्य यजमान के रुप में पंडित संजीव शर्मा और ललितेश्वर दत्त शर्मा सपत्नीक रहे। राज किशोर भारद्वाज ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन माता-पिता के प्रति अटूट श्रद्धा और भक्ति है। उन्होंने अपने जीवन में माता-पिता की आज्ञा को सर्वोपरि रखा, जिससे यह शिक्षा मिलती है कि माता-पिता की सेवा और सम्मान ही सबसे बड़ा धर्म है।


पंडित नत्थू लाल शर्मा ने कहा कि आज्ञाकारिता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा ही व्यक्ति को महान बनाते हैं। भगवान परशुराम का चरित्र हमें सिखाता है कि गुरुजनों, माता-पिता और समाज के प्रति सम्मान रखते हुए अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए।

गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन और उनके आदर्श प्रेरणादाई हैं। उन्होंने धर्म की रक्षा और अधर्म के विनाश के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। वे अन्याय, अत्याचार और अधर्म के विरुद्ध संघर्ष के प्रतीक हैं, जिनका जीवन हमें साहस और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम के अंत में भजन-कीर्तन, आरती और प्रसाद वितरण किया गया। पूरे गांव में जय परशुराम के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम से समाज में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

इस मौके पर केपी शर्मा पुष्पेंद्र शर्मा, अनिल शर्मा, शैलेंद्र मिश्रा, हरिशंकर शर्मा, संतोष शर्मा, मनोज शर्मा, योगेश्वर शर्मा, विकास शर्मा, मोहनलाल शर्मा, ओमवीर शर्मा, राजेंद्र यादव, प्रमोद यादव, देवेंद्र सागर, राजीव शर्मा, शेषमणि शर्मा, श्रीपाल शर्मा, मोनू शर्मा, राजकुमार शर्मा, अंकित शर्मा, गयादीन शर्मा, रोहित शर्मा, अनिल शर्मा, सुधीर शर्मा, रामू शर्मा, राजीव, रवि, शनि आदि मौजूद रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.