Wednesday, June 3, 2026

KASGANJ NEWS संदिग्ध परस्थितियों महिला आग से झुलसी, जिला अस्पताल से रेफर, परिजनों ने बताया खाना बनाते समय सिलेंडर लीकेज होने से लगी आग

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: April 20, 2026

KASGANJ NEWS संदिग्ध परस्थितियों महिला आग से झुलसी, जिला अस्पताल से रेफर, परिजनों ने बताया खाना बनाते समय सिलेंडर लीकेज होने से लगी आग

जागरण टुडे, कासगंज।

सोमवार को सोरों कोतवाली क्षेत्र के नगला बगिया गांव में 20 महिला संदिग्ध परस्थितियों में झुलस गई। परिजनों ने झुलसी महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ रेफर कर दिया है। महिला 90 प्रतिशत जली हुई है। सीओ आंचल चौहान, नायब तहसीलदार सुमित यादव ने अस्पताल पहुंच कर महिला के बयान दर्ज किए हैं।


गांव बगिया नगला निवासी 22 वर्षीय बब्बू की 20 वर्षीय पत्नी मुस्कान सोमवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में जल गई, जबकि स्वजनो का कहना है कि वह सिलेंडर पर खाना बना रही थी, इसी बीच गैस सिलेंडर लीकेज हो गया और आग लग गई। मुस्कान जब तक कुछ समझपाती तब तक उसे आग ने  अपनी चपेट में ले लिया। रसोई से आग की लपटे देखकर स्वजन भी मौके पहुंच गये। महिला को किसी तरह बचाकर उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।



जहाँ चिकित्सको ने मुस्कान को प्राथमिक उपचार देकर अलीगढ मेडिकल काँलेज को रेफर कर दिया। चिकित्सको ने महिला को 90 प्रतिशत जला हुआ बताया है। उधर जानकारी मिलते ही सीओ आंचर चौहान  और नायब तहसीलदार सुमित यादव अस्पताल में पहुंचे। जहां महिला के बयान दर्ज किए है। बताया जा रहा है महिला मुस्कान चंढीगढ की रहने वाली है। उसकी शादी छह वर्ष पूर्व ही बब्बू नाम के युवक से हुई थी। नायब तहसीलदार सुमित यादव ने बताया महिला मुस्कान 90 फीसदी जली हुई है। उसके बयान नोट कर लिए है। महिला की हालत अतिगंभीर  है। जरूरत पढने र बयान न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जायेंगे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.