Saturday, June 13, 2026

कासगंज में चमके होनहार: हाईस्कूल में अधीर प्रताप, इंटर में शांतनु बने जिला टॉपर

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: April 23, 2026

कासगंज में चमके होनहार: हाईस्कूल में अधीर प्रताप, इंटर में शांतनु बने जिला टॉपर

जागरण टुडे, कासगंज(उदित विजयवर्गीय)

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) द्वारा वर्ष 2026 का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम गुरुवार शाम चार बजे घोषित कर दिया गया। परिणाम घोषित होते ही छात्र-छात्राओं और अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जनपद कासगंज में इस बार छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। हाईस्कूल में अधीर प्रताप सिंह ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया, जबकि इंटरमीडिएट में शांतनु भदौरिया ने 90.80 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया।

हालांकि इस बार भी जनपद का कोई परीक्षार्थी प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान नहीं बना सका। इसके बावजूद जिले का कुल परीक्षा परिणाम संतोषजनक रहा। हाईस्कूल का परीक्षाफल 90 प्रतिशत से अधिक दर्ज किया गया, जबकि इंटरमीडिएट का परीक्षाफल 85 प्रतिशत रहा।

जैसे ही परिणाम घोषित हुआ, विद्यालयों और छात्रों के घरों पर जश्न का माहौल बन गया। सफल छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया।

जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) जगदीश शुक्ला ने बताया कि पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष जिले के परीक्षार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि छात्र और छात्राओं ने समान रूप से मेहनत कर सफलता प्राप्त की है, जो जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने सभी सफल परीक्षार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.