Wednesday, June 3, 2026

Bareilly News :ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

लेखक: Omkar Gangwar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: April 26, 2026

Bareilly News :ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

जागरण टुडे, मीरगंज (बरेली )

बरेली जनपद के मीरगंज क्षेत्र में रविवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया, जहां ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना सिंधौली फाटक के पास उस समय हुई, जब राजधानी एक्सप्रेस वहां से गुजर रही थी।

मृतक की पहचान सिंधौली निवासी राजीव मौर्य (पुत्र बुद्धसेन) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजीव मौर्य गांव से मीरगंज साप्ताहिक बाजार घरेलू सामान लेने के लिए आ रहे थे। इसी दौरान वह फाटक के पास अचानक ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

परिवार की बात करें तो मृतक के परिवार में दो भाई और दो बहनें हैं। बड़े भाई की पहले ही बीमारी के चलते मृत्यु हो चुकी है, जबकि दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। राजीव मौर्य की असमय मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.