Saturday, June 13, 2026

KASGANJ: गंजडुंडवारा में मेडिकल स्टोर में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से लाखों का सामान जलकर राख

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: April 28, 2026

KASGANJ: गंजडुंडवारा में मेडिकल स्टोर में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से लाखों का सामान जलकर राख

जागरण टुडे, कासगंज(उदित विजयवर्गीय)

कस्बा गंजडुंडवारा के एटा रोड स्थित एक मेडिकल स्टोर में सोमवार देर रात अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने का प्राथमिक कारण फ्रिज में हुआ शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना में दुकान के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।


जानकारी के अनुसार एटा रोड पर स्थित तेजस जीवन ज्योति मेडिकल स्टोर सोमवार रात बंद था। देर रात दुकान के अंदर से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत दुकान स्वामी अजय पाल को सूचना दी।


सूचना मिलते ही अजय पाल मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। पड़ोस के मकानों में लगे सबमर्सिबल पंप चलाकर पानी डाला गया। काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और लोगों के सहयोग से राहत कार्य में जुट गई। समय रहते आग पर काबू पा लेने से आसपास की दुकानों और मकानों को बड़ी क्षति होने से बचा लिया गया।

दुकान स्वामी अजय पाल ने बताया कि आग में दुकान में रखा लैपटॉप, प्रिंटर, एटीएम मशीन, नगदी और भारी मात्रा में दवाइयां जलकर नष्ट हो गईं। इस हादसे में उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

घटना के बाद क्षेत्र में देर रात तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.